*छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन पलारी द्वारा 11 एवं 12 दिसंबर को प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर किया जाएगा धरना प्रदर्शन, 13 दिसंबर को पूरी प्रदेश भर के सहायक शिक्षक रायपुर पहुंच कर करेंगे विधानसभा का घेराव*
पलारी (07।12।2021)। छत्तीसगढ सहायक शिक्षा फेडरेशन ब्लॉक इकाई पलारी के द्वारा विकाशखण्ड में कार्यरत सहायक की आवश्यक बैठक का आयोजन आज दिनांक 07।12।2021 को स्थानीय brc सभाकक्ष में आयोजित किया गया था। जिसमे ब्लॉक सचिव चुरामन सिन्हा द्वारा सर्वप्रथम बताया गया कि 05 दिसंबर को रायपुर के कलेक्टर गार्डन में सहायक शिक्षक फेडरेशन के समस्त ब्लॉक के अध्य्यक्ष और जिलां अध्यक्षो के संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया था । शासन द्वारा पूर्व में 90दिन के अंदर सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति को दूर करने के मियाद खत्म होने के बाद भी आज पर्यंत इसके लिए कोई ठोस कदम नही उठाया गया है। अतः निर्णय लिया गया है कि आगामी 11 एवं 12 दिसंबर को ब्लॉक स्तर पर हड़ताल का आयोजन कर धरना दिया जाएगा उसके पस्चात 13 दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा, वही से जब तक वेतन विसंगति दूर करने के स्पस्ट निर्णय जब तक नही आएगा तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा। पलारी की बैठक में उपस्थित समस्त सहायक शिक्षको के द्वारा प्रंतीय नेतृत्व के दिशा निर्देश में 11 एवं 12 दिसंबर को पलारी में हड़ताल कर धरना देने और रैली का आयोजन करने की...